गढ़वा, फरवरी 22 -- गढ़वा। डंडई थाना अंतर्गत जरही गांव में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार धुरकी गांव निवासी 40 वर्षीय अमरुल्लाह अंसारी, पैदल जा रहा तसरार गांव निवासी छोटेलाल सिंह के पांच वर्षीय पुत्र सर्वेस कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सर्वे अपनी मां के साथ पैदल ही जरही बाजार जा रहा था। उसी दौरान जरही गांव के तीनमुहान के समीप एक साथ दोनों ओर से पिकअप वाहन और आटो आ गया। बच्चा सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अमरुल्लाह अंसारी वहां पहुंच गया। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बच्चे को चपेट में ले लिया। चालक भी मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ...