रांची, फरवरी 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-बंता रांगा माटी टीकर पथ पर पाटका नदी पुल के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सोनाहातु थाना क्षेत्र के मानकिडीह महुलडीह निवासी 21 वर्षीय विश्वजीत लोहरा इंटर की परीक्षा देने उर्सुलिन स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। वहीं बंता झाबरी निवासी 18 वर्षीय महावीर लोहार और 18 वर्षीय समीर लोहार सिल्ली से झाबरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ईंटा परिवहन कर रही टर्बो वाहन ने पाटका नदी के पास दोनों मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं टर्बो वाहन में सवार मजदूरों का कहना है कि टर्बो ...