रांची, अगस्त 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कर्रा-रांची मुख्य सड़क के महतो टोली समीप सड़क दुघर्टना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संत जोसेफ कॉलेज तोरपा का छात्र शशि पंकज आइन्द (उम्र 21) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सीएचसी कर्रा लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, शशि पंकज आइन्द बाइक से काफी तेज गति में तोरपा से कर्रा होते रांची जा रहा था। तभी कर्रा महतो टोली समीप नियंत्रण खोने के कारण एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दिया जिससे युवक के बायें पैर की हड्डी टूट गई। घायल युवक ने बताया कि वह अपनी बहन को लाने रांची जा रहा था। वह संत जोसेफ कॉलेज तोरपा में बीए का छात्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.