चाईबासा, जनवरी 9 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतका सुमित्रा सुंडी मुफस्सिल थाना अंतर्गत करकेटा गांव के रहने वाली थी। वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत संकोसाई में अपनी फूंआ के घर रह कर एमएल रूंगटा हाई स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। जख्मी 16 वर्षीय लुंदीया तिरिया जगन्नाथपुर के बड़ा महुलडीहा गांव का रहने वाला है। वह कमरहातु में किराए के मकान में रह कर डीपीएस स्कूल में 8 कक्षा में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में छात्रा लुंदीया घर गई थी। गुरुवार की सुबह लगभग 5 छात्रा को घर पहुंचाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर संकोसाई जा था। रास्ते में सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार डाउन के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने धक्का मार दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए...