दुमका, अप्रैल 13 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। बीते 11 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल चरकापाथर गांव के उत्तम कुमार सिन्हा (43 बर्ष) का शनिवार की रात्रि सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि, शुंभेश्वरनाथ की ओर से अपने रिश्तेदार संजय कुमार दास के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान थनदारी मोड़ के निकट तीखा मोड़ के वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक एवं उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को इलाज हेतु 108 एंबुलेंस से सरैयाहाट सीएचसी लाया गया। जहां दोनों का इलाज चिकित्सक द्वारा किया गया। वहीं उत्तम को माथे में गहरी चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर अस्पताल रेफर कर दिया था। जिस...