बिजनौर, जनवरी 24 -- सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी अनमोल पुत्र रामगोपाल उम्र 20 वर्षीय अपने गांव निवासी दोस्तों अंकित पुत्र बुदराम सिंह एवं मोहित पुत्र रामोतार सिंह के साथ बाइक से गुरुवार रात अपने मामा के यहां गांव गैबलीपुर जा रहा था। जैसे ही तीनों बालावाली मंडावर मार्ग पर बाइक से गांव नारायणपुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित और मोहित घायल हो गए। मंडावर पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के रेफर कर दिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक परिजनों की और से कोई तहरीर थाने में नही दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...