गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तिसरी रोड पर हरिरायडीह गांव के पास सोमवार की रात सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहे हरिरायडीह गांव निवासी फूलदेव यादव 52 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल हुए फूलदेव यादव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। बताया कि फूलदेव यादव सोमवार रात में पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में तेज गति से जा रही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...