चाईबासा, नवम्बर 14 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है।जब कि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक 25 वर्षीय लेबिया बानरा मुफस्सिल थाना के तूइवीर गांव का रहने वाला था। जख्मी 22 वर्षीय जुरिया सवैया भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोजोहातु गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रात में दोनों मुफस्सिल थाना के बाईपास से एक बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में भी मुफस्सिल थाना के सिकुरसाइ के पास दोनों बाइक समेत गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को देर रात में घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लगाया गया। जांच चिकित्सकों ने लेबिया बानरा को मृत घोषित कर दिया। जुरिया सवैया का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को वेडिया बानरा के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.