धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सरकारी पैसे की बर्बादी देखनी है तो वासेपुर-भूली सड़क आकर देख लें। 13 करोड़ रुपए की लागत से छह साल पहले बनी सड़क की मरम्मत की जरूरत भी नहीं थी, फिर भी करोड़ों खर्च कर मरम्मत हो रही है। पथ निर्माण विभाग चार करोड़ रुपए खर्च कर सड़क की मरम्मत करा रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोग बस यही सोच रहे हैं कि आखिर इतनी चकाचक सड़क को बनाने की जरूरत ही क्या थी, जबकि शहर में कितनी सड़कें जर्जर स्थिति में पड़ी हैं। 2019 में वासेपुर से भूली के झारखंड मोड़ तक चार किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण में 13 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। छह साल पुरानी सड़क एक-दो जगहों को छोड़कर हर जगह अच्छी स्थिति में थी। इस बीच पथ निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का टेंडर निकाल दिया। वासेपुर से भूली-बी ब्लॉक ऑटो स्टैंड तक सड़क की मरम्मत लगभग पूरा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.