हापुड़, मार्च 31 -- मिट्टी से भरे डंपरों के कारण सडक़ टूटने के साथ ही वायु प्रदूषण फैलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कई डंपरों को घेर लिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें शांत कर लिया। गढ़ क्षेत्र पिछले काफी समय से मिट्टी खनन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां अति व्यस्तम दिल्ली नेशनल हाईवे से लेकर आबादी के बीच भी दिन रात धड़ल्ले के साथ मिट्टी खनन का गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। जिससे सरकारी राजस्व को बड़े स्तर पर चूना लगने के साथ ही आम जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल में चल रहे खनन स्थल से मिट्टी लादकर ले जा रहे कई डंपरों को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रास्ते में रोक लिया। देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजपाल, विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.