लखनऊ, फरवरी 5 -- मोहनलालगंज। संवाददाता गनेशखेड़ा में रहने वाले मजदूर सुभाष चन्द्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने वाले मृतक के परिजनों सहित 40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मजदूर सुभाष चन्द्र ने मंगलवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शाम को शव घर लाया गया था तो परिजनों ने न्यू जेल रोड, गनेश खेड़ा में शव रखकर सड़क जाम कर दी थी। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त हुआ था। परिजन मृतक की पत्नी के नाम दर्ज जमीन को मृतक के बच्चों के नाम करने की मांग कर रहे थे। रात्रि में पत्नी ने जमीन न बेचने का समझौता किया तब परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। हल्का दरोगा अतुल सिंह ने बुधवार की रात्रि मृतक के भाई प्रेमचन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.