कटिहार, दिसम्बर 8 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के बलुआ गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि हाल ही में आई बाढ़ में सड़क और भी क्षतिग्रस्त हो गई। अब स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। पाट क्षेत्र में बसे बलुआ गांव की आबादी लगभग 10000 से अधिक है। गांव के बीच बने कलवर्ट पुलिया के पास सड़क की हालत सबसे अधिक दयनीय है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहन असंतुलित होकर गुजरते हैं। स्थानीय लोग कहते है कि जर्जर सड़क के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है। वार्ड सदस्य मोहम्मद दुलाल, नजमुल हक सहित ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से जल्द से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हि...