प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना की आधारशिला रखी। विधायक मोना के प्रयास से स्वीकृत 12 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले सात किलोमीटर लंबे हनुमानगढ़ी भैंसना शाहबरी लेबुड़ा चिचिहरा नहर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। कटेहटी और भवानीगढ़ में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से सांगीपुर वासियों के अलावा अमेठी के लोगों को भी बराबर का लाभ मिलेगा। व्यवसायिक और मानवीय दृष्टकोण से यह मार्ग सांगीपुर और अमेठी दोनों क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.