मिर्जापुर, फरवरी 2 -- जमालपुर। थाना क्षेत्र के अलीनगर-चकिया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान डवंक बस स्टैंड के पास लगे विद्युत पोल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। रविवार शाम नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण में लगे हाइवा की टक्कर से लगातार बिजली के खंभे टूट रहे हैं, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विभाग की ओर से न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही क्षतिग्रस्त खंभों को समय से दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने डवंक बस स्टैंड पर हाइवा को रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले पांच दिनों में लाल चौक से डवंक बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.