महाराजगंज, जनवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी से खुदाई से मऊपाकड़ में पानी पाइप लाइन टूट गई। इससे दो वार्डों की पानी सप्लाई ठप हो गई। नाला निर्माण होने तक दो वार्डों की पानी सप्लाई ठप रहेगी। नगर पालिका महराजगंज के जलकल नंबर एक इंदिरानगर ओवरहेड टैंक से शहर के 18 वार्डों की पानी सप्लाई होती है। रविवार की दोपहर में निचलौल रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में जेसीबी से खुदाई के समय पाइप लाइन टूट गई। इससे ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई ठप कर दी गई। नगर पालिका जलकल मिस्त्री टूटी पाइप की मरम्मत कार्य शुरू कर दिये। देर शाम तक टूटी पाइप को ठीक दिया गया, लेकिन चौक रोड की तरफ जा रही पाइप लाइन को वाल से बंद कर दिया। यह नाला निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा। वाल से पाइप बंद करने से मऊपाकड़ और आजादनगर वार्ड की पानी सप्लाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.