गुड़गांव, फरवरी 11 -- फर्रुखनगर, संवाददाता। फर्रुखनगर-पटौदी रोड के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर शुरू हुई पैमाइश ने शहर में भारी तनाव पैदा कर दिया है। बस स्टैंड से डाबोदा मोड़ तक सड़क निर्माण के रास्ते में आ रहे करीब 100 पुख्ता मकानों और दुकानों को अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किया गया है। नगरपालिका प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार देर रात एसी (अनुसूचित जाति) समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हैरानी की बात यह है कि इस पैमाइश की रिपोर्ट ने न केवल आम जनता, बल्कि क्षेत्र के बड़े राजनीतिक परिवारों की नींद भी उड़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पटौदी की वर्तमान विधायक बिमला चौधरी के परिजनों की पुश्तैनी हवेली, पूर्व परिवहन मंत्री स्व. चौधरी नारायण सिंह, पूर्...