संभल, जनवरी 25 -- तहसील क्षेत्र के शकरपुर गांव से कैला देवी जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि संभल-गंवा रोड से जुड़े इस मार्ग पर चौड़ीकरण केवल एक ही तरफ किया जा रहा है। जिससे दाईं और बाईं ओर बने दर्जनों मकान इसकी जद में आ रहे हैं। शकरपुर के ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि सड़क को दोनों ओर से समान रूप से चौड़ा किया जाए। ताकि लोगों के बने हुए घर टूटने से बच सकें। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने नाप-जोख एकतरफा की है। इस दौरान रॉबिन, ओमप्रकाश, अजब सिंह, जसवीर, हरीश, तेजराम, गुड्डू, महेंद्र, महावीर, सुरेश और चंद्रावती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.