देवरिया, दिसम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जिले में पेड़ों का कटान जोरो पर है। हाल यह है कि बीते तीन वर्षों में 7 हजार से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। सबसे ज्यादा 5 सौ पेड़ सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर काटे गए हैं। पेड़ों के अंधाधुंध कटान से सड़क किनारे हरियाली गायब हो गई है। सूत्रों की बात पर गौर किया जाए तो अभी तक काटे गए पेड़ के बीस प्रतिशत भी नए पौधे तैयार नहीं हो पाए। यातायात को सुविधाजनक बनाने और परिवहन दक्षता को बढ़ाने हेतु बीते कुछ सालों से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिले की कई सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग की मांग पर सड़क किनारे पड़ने वाले पेड़ों को वन निगम विभाग काट रहा है। आलम यह है कि जिले में जितने पौधे लगाए नहीं जा रहे हैं, उससे अधिक पेड़ों का कटान हो जा रहा है। वर्ष 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.