बदायूं, जनवरी 4 -- सड़क घेरकर बाइक पर केक रखकर तलवार से काटने का वीडियो वायरल है। घटना शहर के शहबाजपुर इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोकने पर युवकों ने उनसे अभद्रता की। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने रास्ता बंद कर हुड़दंग शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाया लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। थोड़ी देर में युवकों ने बाइक पर केक रखकर तलवार से काटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.