कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जाजमऊ के बीकेडी चौराहे पर विधायक निधि से एक महीने पहले बनी सड़क को खोदने पर कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने निजी कंपनी के इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। एसटीपी में जाजमऊ की टेनरियों का वेस्टेज ले जाने के लिए निजी कंपनी को ठेका मिला है। इसका काम कराने के लिए कंपनी तय समय में काम नहीं करा सकी। गुरुवार को खुदी सड़क देखकर वो नाराज हो गए। इंजीनियर को बोले '' यू आर स्टूपिड, पागलमैन'' । दरअसल गुरुवार दोपहर विधायक रूमी क्षेत्र के दौरे पर थे। तब उन्हें सड़क खोदती जेसीबी दिखी। जिसे देखकर वो नाराज हुए। मौके पर कंपनी के इंजीनियर दिखे। रूमी ने उनसे पूछा किसकी अनुमति से सड़क खोदी है। इसके पहले जाजमऊ में जो सड़कें खोदी हैं, उन्हें बनवाया क्यों नहीं। इसका वह इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे पाया। नाराज विधायक इं...