हजारीबाग, फरवरी 9 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में कई जगह पर पुलियां का निर्माण कार्य के लिए रोड की खुदाई कर दी गई है। इससे आवागमन की समस्या के साथ साथ बराबर जाम लगा रहता है। इससे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कब जाम का शिकार हो जाएंगे और परीक्षा छुट जाएगी। शहर के गुरु गोविंद सिंह रोड ,केबी महिला कॉलेज गेट के दोनो तरफ रोड में गड्डा कर रोड को अवरूद्ध कर दिया गया है। कॉलेज में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों एवं वीक्षकों को काफी परेशानी हो रही हैं। परीक्षार्थियों के साथ-साथ आमलोग भी इससे परेशान हो रहे हैं। इन दिनों पूरे झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं हो रही है। जाम लगने तथा कॉलेज जाने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण अभ्यर्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.