चंदौली, दिसम्बर 16 -- चंदौली। धरौली बेन मार्ग पर बिना नंबर प्लेट लगे ओवरलोड डंपर सड़कों पर बेरोक टोक तो दौड़ रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग की मिली भगत से इनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं और जोखिम बढ़ रहा है। वहीं सड़क भी खराब हो जा रही है। सड़क पर दो पहिया वाहन किसी प्रकार किनारे निकल रहे हैं। वहीं चार पहिया वाहनों को जाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...