बागेश्वर, मार्च 7 -- काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को समिति के बैनर तले ग्रामीण बारिश के बीच पंचायत भवन के पास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ कुंदन सिंह, खड़क सिंह, कवींद्र सिंह, सरस्वती देवी, आनंदी देवी अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों प्रशासन से उनकी वार्ता विफल रही। वह अपनी मांग को मनवाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर तारा सिंह, नैन सिंह, तारा देवी, गंगा देवी व पुष्प देवी चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह खष्टी देवी ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.