जौनपुर, जनवरी 14 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। जियनपुर गांव में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि भोलू यादव की दुकान से लेकर चौरा माता मंदिर, रमाशंकर के घर, सूर्यबली यादव के मकान, नहर होते हुए अमरजीत यादव के घर तक लगभग 600 मीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। पुराना खड़ंजा पूरी तरह टूट चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खराब सड़क के कारण राहगीरों और ग्रामीणों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.