समस्तीपुर, जून 25 -- पंजाबी कॉलोनी धरमपुर चौक से चकनूर और गंडक बांध होकर पोखरैरा की ओर जाने वाली पक्की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। कई बार तो सड़कों पर जलजमाव खतरनाक हो जाता है। लोग वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक तो सड़क की हालत ठीक नहीं है, उस पर होने वाला जलजमाव परेशानी अधिक बढ़ा देता है। वर्षों पहले मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से सड़क बनाई गई थी। निर्माण के कुछ साल बाद यह जर्जर हो गई थी। वर्तमान में लोगों को दोहरा कष्ट झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लखेंद्र यादव बताते हैं कि इस सड़क में अनुराग ट्रेडर्स से जेके मेमोरियल तक करीब डेढ़ महीने से जलजमाव बना हुआ है। नाला का पानी सड़क पर पसरा हुआ है। सड़ रहे पानी से निकलने वाली बदबू से सांस लेना मुश्किल हैं। महामारी का खतरा लोगों को सता रहा है। मच्छर काफी बढ़ गए हैं। ब्लीचिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.