उरई, फरवरी 1 -- माधौगढ़। माधौगढ़ से अमखेड़ा तक सड़क में गड्ढों में ठेकेदार द्वारा गिट्टी डालने को लेकर कुंअरपुरा के ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का डामरीकरण कराया जाए न कि गडढा मुक्त। जब-तक डामरीकरण नहीं किया जाता, गिट्टी डालने का विरोध किया जाएगा। दो साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने माधौगढ़ से अमखेडा़ तक लगभग 72 लाख की लागत से सड़क का डामरीकरण कराया गया था। डामरीकरण के एक माह बाद माधौगढ़ से सिहारी तक सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढों से परेशान कुंअर पुरा के ग्रामीणों ने 20 दिन पहले रोड नहीं वोट नहीं के साथ विरोध किया था। रविवार को ठेकेदार द्वारा गड्ढों में गिट्टी डालनी शुरू कर दी गई। जिसको लेकर कुंअरपुर के ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण मोनू सिंह,नमन सिंह का कहना है कि सड़क से मिर्जापुर,अमखेडा़,बोहरा,भंगा,गो...