नोएडा, अक्टूबर 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क के किनारे अवैध रूप से खोखा व ठेली- पटरी लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई। अलग -अलग स्थानों से 12 ठेली पटरी जब्त की गई। प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति चौक से एक मूर्ति चौक तक अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी व अस्थायी दुकानों को हटाया गया। यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। टीम ने 12 ठेली-पटरी को जब्त कर लिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रबंधक शुभांगी तिवारी, सहायक प्रबंधक नरेश गुप्ता सहित अर्बन सर्विसेस विभाग की पूरी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी लगने से यातायात बाधित होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.