चम्पावत, मार्च 19 -- मझेड़ा के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को ग्राम पंचायत मझेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा कि दो साल पूर्व सीएम ने मानेश्वर-मझेड़ा के तहत खेतीगाड़ तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी। कहा कि इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई। इसके बावजूद निर्माण कार्य अधर में लटका है। कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यदायी संस्था लोनिवि से निर्माण कार्य करने की मांग की। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र सड़क का संज्ञान लेकर कार्य शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने बाद में लोनिवि के ईई को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.