बलिया, अगस्त 29 -- बिल्थरारोड। नगर के मुख्य सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है। साथ हादसे का भय बना रहता है। सड़क की पटरियों पर ठेले खोमचे वाले काबिज रहते हैं। कुछ गुमटी दुकानदार भी सामान को बाहर पटरी तक फैला देते हैं। साथ ही दोपहिया वाहन अनाधिकृत रूप से खड़े रहते हैं। ई-रिक्शा वालों की भीड़ लगी रहती है। इस दौरान दो विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय सड़क के दोनों तरफ जाम लग जाता है। नगरवासियों ने प्रशासन से सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.