पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पूरनपुर, संवाददाता। हाथ से सड़क की परत उखड़ने का मामला वायरल होने के बाद सहायक अभियंता ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान करीब बीस मीटर का टुकड़ा खराब पाया गया। यहीं पर सड़क उखड़ रही थी। सहायक अभियंता ने उतने स्थान पर नए सिरे से सड़क को बनवाया है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सिंहपुर से कुर्रैया तक सड़क को बनाया गया था। गत दिवस ग्रामीणों ने सडक की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हंगामा काटा था। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क की परत हाथ से ही उखड़ रही है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। खबर को हिन्दुसतान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस पर सहायक अभियंता एसपी गौतम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान पाया गयाकि बीस मीटर का हिस्सा खराब था। यही की परत उखड़ रही थी। ठेकेदार ने बताया कि मसाला ठंडा होने के कारण पकड मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.