अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- n मशीनों के सहारे वनों का सीना चीर रहे माफिया n आम, शीशम, जामुन, नीम आदि पेड़ों का हो रहा कटान दादों, संवाददाता। क्षेत्र में करीब दस दिन से लगातार आम के बाग के अलावा शीसम जामुन नीम के पेड़ों के अवैध कटान का कार्य जोरों पर चल रहा है। दिनदहाड़े अवैध कटान माफिया मशीनाें के सहारे वनाें का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार वनविभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी सक्रीय दिखाई नहीं देते। जिससे वैध कटान माफियाओं का अवैध कटान खूब फल-फूल रहा है। बुधवार काे क्षेत्र के गांव नगला पुरविया माजरा दरी अलावलपुर में सरेआम राेड किनारे आम के पेड़ों व शीशम, जामुन, नीम के सैंकड़ों से अधिक पेड़ों का अवैध कटान कार्य दस दिन पूर्व से हो रहा है। ग्रामीणाें का आरोप है कि माफिया तहसील प्रशासन और वन विभा...