बदायूं, फरवरी 7 -- सैदपुर। क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही के चलते सड़क किनारे लगे कीमती शीशम के पेड़ों को काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लगातार सड़क किनारे खड़े पेड़ों को काटकर ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अवैध कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। अवैध तरीके से पेड़ कटान की जानकारी होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि सड़क किनारे हो रहे अवैध कटान की जांच करायी जाये एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि मेरे पास शिकायत नहीं आयी है, ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...