आरा, दिसम्बर 15 -- आरा।‌ शहर के वी मार्ट के पास सड़क किनारे तीन खोखे पुलिस ने बरामद किया है। खोखे 7.65 एमएम के बताये जा रहे हैं। इस संबंध नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खोखा किस स्थिति में सड़क किनारे गिरे थे। इधर, कुछ लोगों की ओर से देर रात असामाजिक तत्वों पर फायरिंग करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार रविवार की रात करीब दो बजे क्रॉस मोबाइल के जरिए थाने को सूचना मिली कि वी मार्ट के पास रोड किनारे तीन खोखे गिरे हैं। इस आधार पर नगर थाने के दारोगा पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और तीनों खोखा जब्त कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...