हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- नैनीताल। नगर में टैक्सी चालकों और पर्यटकों के वाहन पार्क किए जाने से मालरोड, लेक ब्रिज चुंगी और तल्लीताल क्षेत्र में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। शनिवार को सप्ताहांत पर यातायात दबाव बढ़ा तो पुलिस सक्रिय हुई और सड़कों से वाहनों को हटवाने के साथ ऑनलाइन चालान भी किए। तल्लीताल में नेशनल होटल और लेक ब्रिज चुंगी के आसपास पुलिस ने अभियान चलाकर कई वाहन हटवाए। मल्लीताल कोतवाली और यातायात पुलिस ने भी संयुक्त रूप से सड़कों को खाली कराया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि 20 वाहन चालकों के चालान किए गए। टीएसआई हरीश चंद्र ने बताया कि यातायात पुलिस ने 12 चालान किए। वहीं एसआई तल्लीताल बबीता ने बताया कि सड़क किनारे पार्क मिले 10 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...