बेगुसराय, जनवरी 19 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा रेलवे कॉलोनी समेत रेलवे क्षेत्र से जुड़े बरौनी, ठकुरीचक, बीहट, सिमरिया की तरफ जाने वाली मुख्य सड़कों के किनारे बिजली के बल्ब टिमटिमाते नजर आते है। रात्रि में कम रोशनी होने के कारण राहगीरों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। कम रौशनी होने के कारण कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचे हैं। अंधेरे मेंपैदल चलने वाले लोग भी सहमे रहते हैं। रेलकर्मी भी रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान इसी रास्ते से अपने क्वार्टर से कार्यालय आते-जाते हैं। लोगों ने रेलवे के बिजली विभाग से मुख्य सड़क किनारे तेज रोशनी वाली लाइट लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.