पीलीभीत, नवम्बर 6 -- घुंघचाई, संवाददाता। सड़क किनारे लगे सेमल के दो पेड़ों का कुछ लोगों ने तड़के कटान कर दिया। इसके बाद लकड़ी को भी गायब कर दिया। मौके पर मौजूद पेड़ की जड़ें इसकी गवाही दे रही हैं। मामले की सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग पूरनपुर को दी गई है। घुंघचाई से गांव डूडा जाने वाले मार्ग पर सेमल के पेड़ लगे हुए हैं। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने दो पेड़ काट दिए। पेड़ काटने के बाद उसकी लकड़ी को लेकर चले गए। मामले की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो इसकी सूचना रेंजर पूरनपुर को दी गई। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में यह काम किया गया। रेंजर सोवरन सिंह ने बताया कि मामले की सूचना उनको मिली थी। जांच कराई गई तो पाया कि मामला राजस्व विभाग का है। राजस्व विभाग की ओर से इसमें कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.