रामपुर, मई 4 -- रामपुर। बदायूं जिले के हजरतपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह एक साल से बेगमाबाद में एक कंपनी की ओर से बिजली के तार डालने का कार्य कर रहा है। उनके 32 पोल और अन्य सामान सड़क किनारे रखा था। आरोप है कि चोरों ने उसे चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। बाद में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...