शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- रोजा। जिंदी नगर गांव में सड़क किनारे और खेत में मृत गोवंश मिलने की सूचना से रविवार को इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रोजा और आरसी मिशन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू की और शव दफन कराया। रविवार दोपहर बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को सूचना मिली कि गांव के बाहर कुछ गोवंश पड़े हुए हैं, जिन्हें कुत्ते और अन्य जानवर नोच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि मृत पशु गांव के ही लोगों के थे, जिनकी बीमारी या अन्य कारणों से मौत हो गई थी। पशुओं के शव बाहर फेंक दिए गए थे। पुलिस ने पशु चिकित्...