पिथौरागढ़, दिसम्बर 5 -- पिथौरागढ़। पुलिस कर्मी ने डेढ तोले का मंगलसूत्र महिला को वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। शुक्रवार को चीता मोबाइल ड्यूटी में तैनात मुकेश कुमार को असनौला के पास सड़क किनारे लगभग डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला। वास्तविक स्वामी रेखा उप्रेती की तलाश कर उसे मंगलसूत्र लौटाया। महिला ने पुलिस कर्मी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...