नोएडा, जनवरी 14 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पैरों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेवा धाम स्थित शक्ति गार्डन में बुधवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मृतक की पहचान 55 वर्षीय बबलू कुमार के रूप में हुई है। वह शक्ति गार्डन में ही रहता था। पैरों में चोट के निशान मिले हैं। बबलू के भाई दिनेश ने बताया कि वह पास की एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को उसकी छुट्टी थी। रात आठ बजे घर से निकला था और रात को नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली। दिनेश के मुताबिक बबलू की पत्नी राधिका ने छह साल पहले उसे छोड़ दिया था। वह शराब का आदी है, जिसको लेकर झगड़ा होता था। अब उसका छह वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.