मेरठ, नवम्बर 14 -- दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित वाटर पार्क के सामने गुरुवार सुबह राहगीरों को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त राजस्थान के थाना नीमराना क्षेत्र के गांव खोहर निवासी लीलाराम (45) के रूप में की। मृतक परतापुर में राजमिस्त्री का काम करता था और किराए के मकान में रह रहा था। फोन पर मृतक के बेटे पंकज ने पुलिस को बताया कि लीलाराम राजमिस्त्री का काम करते थे और कुछ समय से परतापुर में रह रहे थे। उसके पिता शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन से उनकी मौत हुई होगी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...