कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। सेन पश्चिम पारा में मंगलवार सुबह एक मजदूर का शव सड़क किनारे मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि सोमवार रात को कॉल करने पर दूसरे शख्स ने फोन उठाया। जिसने बताया कि उन्हें उजियारी चौराहा के पास छोड़ दिया है। इसके बाद परिजन पूरी रात उन्हें खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिले। मंगलवार सुबह पुलिस ने उनका शव मिलने की जानकारी दी। घाटमपुर के रामपुर ग्राम निवासी मजदूर 40 वर्षीय मोहर अली उर्फ भूरा के परिवार में पत्नी रहीशन, एक बेटी और दो बेटे है। परिजन ने बताया कि भूरा सोमवार सुबह काम पर निकले थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उन्हें कॉल की। इस दौरान किसी दूसरे ने कॉल उठाकर बताया कि उन्हें उजियारी चौराहा के पास छोड़ दिया है। कुछ समय बाद परिजन ने वहां पहुंचे, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.