भदोही, दिसम्बर 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के हनुमानगढ़ी-सोहगी मार्ग पर मंगलवार की रात एक मंदबुद्धि युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक कई वर्षों से हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर के आसपास ही रहकर गुजर-बसर करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय बैकुंठ के रूप में हुई है। देर रात लगभग 11 बजे आसपास के लोगों की नजर सड़क किनारे शव दिखाई दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक के हाथ-पैर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना तुरंत पीआरबी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...