अमरोहा, अप्रैल 22 -- सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अधेड़ काफी देर से जमीन पर पड़ा था लेकिन लोग उसे देखकर निकल रहे थे। काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहने पर लोगों ने मामले को गंभीरता से लिया व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हार्टअटैक से अधेड़ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने शव की शिनाख्त होने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.