जौनपुर, जनवरी 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित मैदा मिल के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित मैदा मिल के समीप शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को सड़क के किनारे अचेतावस्था पड़ा हुआ देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लोगों ने ठंड से मौत की आशंका जतायी, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया...