औरंगाबाद, जनवरी 15 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा मोड़, दर्जी बीघा पेट्रोल टंकी के पास से रात के अंधेरे में चोरों द्वारा खड़ी गाड़ियों से डीजल निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इन वारदातों को डीजल चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इससे ट्रक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रक मालिक मिठईयां गांव निवासी सुबोध चंद्रवंशी ने बताया कि उन्होंने बीती रात्रि अंजनवा मोड़ पर टायर दुकान पर ट्रक को खड़ा किया था। ट्रक में तीन लोग सोए हुए थे। रात में आईसर से पांच लोग आए और तीन सौ लीटर डीजल निकाल लिया। इसके बाद दर्जी बीघा पेट्रोल पंप पर टेलर से चार सौ लीटर और टैंकर से दो सौ लीटर तेल निकाला गया है। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...