मोतिहारी, जनवरी 25 -- छोटा बरियारपुर में एनएच के पुल के समीप एक मार्केट है। उस पुल के नीचे दो तरफ से सर्विस रोड गुजरता है। दोनों सर्विस रोड में दो बिजली का पोल है जो सड़क के किनारे है। पोल के समीप गड्ढा बना है उसके सटे सड़क है। हर रोज वहां हादसा होता है। ईरिक्शा व बाइक सवार रोज हादसों के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को एक कार सवार की पोल में सीधे टक्कर हो गयी। नई कार चकनाचूर हो गयी। स्थानीय दुकानदार लालबाबू पाल ने बताया कि हर रोज ई-रिक्शा पलट जाता है। सवार को जख्मी हालत में अस्पताल भेजा जाता है। नगर प्रशासन को कई बार इसकी सूचना दी गयी कि बिजली पोल यहां हटा दिया जाये। सड़क किनारे गड्ढा वह भी जानलेवा बना है। उसमें भी मिट्टी भराई आवश्यक है। अरुण कुमार ने बताया कि सर्विस लेन दो निकाले गये हैं। उसमें भी चौड़ाई कम है। दोनों तरफ से कोई बड़ी गाड़ी आम...