दुमका, नवम्बर 21 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट-बासुकीनाथ पथ पर सड़क किनारे बने एक जानलेवा गड्ढ़ा एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद इस पथ पर बने एक छोटी सी पुलिया के किनारे पानी के बहाव के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताते चले की पिछले एक साल पहले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्र लेख के द्वारा नोनीहाट से बाबा बासुकीनाथ जाने वाली कांवरिया पथ के लिए 7 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई थी। जिसे जैसे तैसे संवेदक के द्वारा पूर्ण कर दिया गया है। जिसके कारण मुख्य पथ तो बन गया। सड़क के किनारे मिट्टी को ठीरक से समतल नहीं किया गया। यही वजह है कि बारिश के बाद उपरोक्त सड़क के किनारे पुलिया के समीप पानी के तेज बहाव के बाद खाई नुमा गड्ढ़ा बन गया। अब यह एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। इस ओर प्रशासन का भी ध्यान नहीं जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.