प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- नगर पंचायत के वार्डों का कूड़ा सड़क के किनारे फेंक दिया जा रहा है। कूड़े से दुर्गंध व बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। सभासद सहित स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधन की मांग की है। सभासद अनुज कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार यादव, ननकउ का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से तवंकलपुर के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। सफाईकर्मियों की टीम कूड़ा निस्तारण केंद्र तक न जाकर आसपास सड़क किनारे गड्ढों में फेंक दे रहे हैं। इससे आसपास रहने वालों के साथ राहगीर परेशान हो रहे हैं। शिकायत करने पर कहा जाता है कि 13 किलोमीटर दूर होने के कारण डीजल और समय ज्यादा लगता है। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्ड की सफाई करवाने के बाद कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर भेजा जाता है। सभासदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.