अमरोहा, फरवरी 20 -- शहर के मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाली फड़ों के चलते अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। जहां यातायात प्रभावित हो रहा है तो वहीं स्थायी दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि फड़ लगाने वालों की वजह से उनकी दुकानों के सामने अवैध कब्जा हो जाता है। ग्राहकों का दुकान तक आना-जाना प्रभावित होता है। कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के खाद गुर्जर मार्ग पर सड़क किनारे फड़ लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। फड़ शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर लगाई जा रही है। जिसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दिन होती है। स्थानीय बाजार के दुकानदारों के मुताबिक सुबह से देर शाम तक सड़क किनारे फड़ लगी रहती हैं। इससे सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.